सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिया सिंह पर गाड़ी चढ़ाने के आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ गिरफ्तार

priya singh (1) (1)
The Hindi Post

ठाणे पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम ने महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) के एमडी के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया है. अश्वजीत के दो दोस्तों – रोमिल पाटिल और सागर शेलके को भी अरेस्ट किया गया है. इन सभी पर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर प्रिया सिंह को कार से कुचलने का आरोप है.

पुलिस ने दो SUV – एक स्कॉर्पियो और एक लैंड रोवर डिफेंडर को भी जब्त कर किया है. बताया जा रहा है कि इन्हीं गाड़ियों से अपराध को अंजाम दिया गया था. इन गाड़ियों की जांच की जाएगी.

ठाणे पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह ने इस मामले की जांच के लिए एक SIT का गठन किया था. डीसीपी अमर सिंह जाधव की अध्यक्षता में एसआईटी की घोषणा हुई थी. महिला शिकायतकर्ता प्रिया सिंह ने गायकवाड़ और उसके दोस्तों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!