रो पड़े अरविंद केजरीवाल, जानिए क्या है यह मामला, VIDEO

Arvind Kejriwal gets teary eyed while remembering Manish Sisodia (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को एक स्कूल का उद्घाटन करने के दौरान पूर्व डिप्टी मनीष सिसोदिया को याद कर रो पड़े. सिसोदिया इस समय न्यायिक हिरासत में हैं.

दरियापुर कलां, बवाना में डॉ बीआर अम्बेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का उद्घाटन करते समय केजरीवाल काफी भावुक हो गए.

केजरीवाल ने कहा, “यह सिसोदिया का सपना था. वे (भाजपा) हमारी शिक्षा प्रणाली को खत्म करना चाहते हैं. लेकिन हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे. उन्होंने सिसोदिया के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए हैं और उन्हें गलत तरीके से फंसाया है. उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह स्कूलों के निर्माण में सक्रिय रूप से शामिल थे. अन्यथा, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती.”

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में बालिका विद्यालय के लिए नए भवन के निर्माण का भी उल्लेख किया.

केजरीवाल ने कहा, “एक प्लंबर 8,000 रुपये कमाता है. अगर उसका बेटा सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने के बाद, आईआईटी में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर ले तो वह प्रति माह 2.5-3 लाख रुपये का वेतन कमा सकता है. इससे उस परिवार की एक पीढ़ी की गरीबी खत्म हो जाएगी.”

उन्होंने कहा, “कल्पना कीजिए कि अगर हर बच्चे को इस तरह की शिक्षा मिल सकती. उस परिवार की एक पीढ़ी की गरीबी को हम खत्म कर सकते हैं. हमें माता-पिता से परामर्श करना चाहिए और अपने बच्चों की शिक्षा में सुधार के बारे में सुझाव मांगने चाहिए.”

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!