नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान गई भारतीय महिला अंजू के पति अरविंद ने पत्नी के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

Anju and Nasrullah (2)
The Hindi Post

अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान गई भारतीय महिला अंजू के मामले में अब नया मोड़ आ गया है. अंजू के पति ने पत्नी अंजू और उसके पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद ने शुक्रवार को भिवाड़ी के फूलबाग थाने में अंजू और नसरुलाह के खिलाफ शिकायत दी थी, जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने आईपीसी की धाराओं 366, 494, 500, 506 व आईटी एक्ट 47/66 में मामला दर्ज कर लिया है.

FIR शुक्रवार देर रात को दर्ज की गई. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

बता दे कि अंजू अपने पति अरविंद को जयपुर घूमने जाने की बात कह कर घर से निकली थी. पर वो जयपुर तो नहीं पहुंची बल्कि जा पहुंची पाकिस्तान.

बीते दिनों अरविंद ने मीडिया को बताया था कि वह और अंजू राजस्थान के भिवाड़ी में रहकर प्राइवेट कंपनी में जॉब करते है. दोनों की शादी 2007 में हुई थी और तब से दोनों साथ रह रहे थे. दोनों के दो बच्चे है.

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार अंजू ने पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर लिया है. साथ ही प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह भी कर लिया है. दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है.

अंजू को पाकिस्तान गए 15 दिन हो गए है. अंजू 20 जुलाई को भिवाड़ी (राजस्थान) से पाकिस्तान चली गई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!