जम्मू-कश्मीर: पुंछ में मुठभेड़ में सेना के अधिकारी, 4 जवान शहीद

Army IANS

प्रतीकात्मक फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

जम्मू | जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच जवान शहीद हो गए।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया, “आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए जेसीओ सहित पांच सैनिकों को पास के एक चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।”

“इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है।”

इससे पहले सेना ने विशेष सूचना के बाद पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके के दारा की गली के पास के गांवों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।

छिपे हुए आतंकवादियों ने आसपास के जवानों पर गोलीबारी की, जिससे जेसीओ सहित पांच सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। माना जा रहा है कि करीब 4 से 5 आतंकवादी घटनास्थल पर छिपे हुए थे।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!