अर्जुन कपूर, अनिल कपूर की बेटी रिया, दामाद करण कोरोना पॉजिटिव, सभी होम क्वारंटाइन

Arjun Kapoor 29 (1) (1)

फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गए है। उनकी बहन अंशुला की भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दोनों क्वारंटाइन हो गए है। उन्होंने उनके संपर्क में आए लोगों को टेस्ट करवाने की अपील की है।

इससे पहले सितंबर 2020 में, अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उन्होंने खुद इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा, अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और दामाद करण बूलानी भी कोरोना की चपेट में आ गए है। दोनो होम क्वारंटाइन हो गए है।

हाल में ही, अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा के क्रिसमस पार्टी पर देखा गया था।

अब ऐसी स्थिति में मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट होगा। जान्हवी और खुशी कपूर का भी कोरोना टेस्ट होगा।

अभी कुछ दिनों पहले अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव हुए थे। पर दोनों कोरोना से रिकवर कर गई है।

देश में तेज़ी से कोरोना के मामले बढ़ रहे है। ओमिक्रोन के मामले भी बढ़कर 781 हो गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!