भारत के दुश्मनों का एक-एक कर हो रहा सफाया, पाकिस्तान में लश्कर कमांडर की मौत, खाना खाते ही…
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
भारत के दुश्मनों का एक-एक कर हो रहा सफाया, पाकिस्तान में लश्कर कमांडर की मौत, खाना खाते ही…
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित क्यूबा मस्जिद के बाहर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक टॉप कमांडर कारी सईद अब्दुल अजीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.
सूत्रों के अनुसार, कारी सईद मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचने से पहले एक अनजान होटल में खाना खाने गया था. इसके बाद जब वह नमाज अदा करने के लिए क्यूबा मस्जिद के गेट पर पहुंचा, तो अचानक गश्त खाकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. उसकी मौत के पीछे जहर या दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर मौत के सटीक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है.
लश्कर में क्या थी कारी सईद की भूमिका?
कारी सईद अब्दुल अजीज लश्कर-ए-तैयबा के उस महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहा था, जिसका काम जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के परिवारों से संपर्क साधना और उन्हें वित्तीय व अन्य सहायता पहुंचाना था.
‘अज्ञात गनमैन’ का खौफः लश्कर कमांडर का पहला कबूलनामा
कारी सईद की संदिग्ध मौत से ठीक कुछ दिन पहले लश्कर-ए-तैयबा के एक और टॉप ऑपरेटिव रिजवान हनीफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था.
इस वीडियो में पहली बार लश्कर के किसी कमांडर ने सार्वजनिक रूप से यह कबूल किया था कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के अलग-अलग हिस्सों में उनके 30 से ज्यादा कमांडर को ‘अज्ञात हमलावरों’ ने मार गिराया गया.
लश्कर आतंकियों को पेशावर, कराची, रावलपिंडी, मुजफ्फराबाद और रावलकोट जैसे शहरों में निशाना बनाया गया है.
पिछले 3-4 सालों से लगातार पाकिस्तान के भीतर भारत के वांटेड आतंकियों के एक-एक कर रहस्यमयी तरीके से मारे जाने के कारण लश्कर, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य भारत विरोधी आतंकी संगठनों में खौफ का माहौल है.
लश्कर-ए-तैयबा को 2005 में संयुक्त राष्ट्र (UN) की तरफ से अल-कायदा और तालिबान से संबंधों के कारण प्रतिबंधित लिस्ट में डाला गया था. 2008 के मुंबई 26/11 आतंकी हमलों (जिसमें 166 लोगों की मौत हुई थी) के लिए मुख्य रूप से लश्कर ही जिम्मेदार है.
