मणिपुर से एक और चौंकाने वाला मामला, बांस की छड़ियों से बनी बाड़ पर रखा था कटा हुआ सिर, वीडियो आया सामने

Army IANS May 30 (1)

सांकेतिक फोटो (आईएएनएस/निसार मलिक)

The Hindi Post

मणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को नग्न घुमाने के वायरल वीडियो के बाद अब राज्य से एक और वीडियो सामने आया है जिसमें बांस की छड़ियों से बनी बाड़ पर एक व्यक्ति का कटा हुए सिर रखा दिख रहा है.

इंडिया टुडे NE की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में एक कुकी समुदाय के व्यक्ति का कटा हुआ सिर दिखाई दे रहा है. इस शख्स की पहचान डेविड थीक के रूप में हुई है. यह घटना बिष्णुपुर जिले की है.

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 2 जुलाई को रात 12 बजे हुई एक झड़प के दौरान डेविड थीक की कथित तौर पर मौत हो गई थी.

बता दे कि महिलाओं को नग्न घूमाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पांचवे आरोपी की गिरफ्तारी शनिवार को हुई.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!