पिटबुल ने किशोर पर किया जानलेवा हमला, पेचकस से कुत्ते का मुंह खोलकर उसे बचाया गया

dog pitbull-g40b9176e3_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

मेरठ | हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक खबर सामने आई थी जिसमें घर पर पले पालतू कुत्ते (पिटबुल नस्ल का कुत्ता) ने घर की बुजुर्ग महिला पर हमला कर उनकी जान ले ली थी। अब एक महीने के अंदर उसी तरह की दूसरी घटना हुई हैं। यह घटना भी यूपी में घटी हैं। 

यूपी के मेरठ में, पिटबुल नस्ल के पालतू कुत्ते ने एक नाबालिग लड़के पर हमला करके उसको घायल कर दिया। लड़के को काफी चोटे आई है। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरों के मुताबिक, पीड़ित लड़के का नाम सलीम है। शनिवार को शाम करीब छह बजे कुत्ता घर के गेट पर बंधा था। सलीम भी वहां मौजूद था। बताया जा रहा है कि सलीम जैसे ही जाने के लिए उठा तो कुत्ते ने उसके चेहरे और गले पर हमला कर दिया। इससे सलीम को गंभीर चोटे आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को कुत्ते के जबड़े से सलीम को छुड़ाने में पेचकस का इस्तेमाल करना पड़ा। ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि कुत्ते ने सलीम को जबरदस्त तरह से जकड़ लिया था। 

इसके बाद, कुत्ते ने अपने मालिक के बेटे को भी काट लिया और उसे घायल कर दिया। 

इस घटना के बाद से मालिक घर में ताला लगाकर फरार हो गया है। इसलिए यह नहीं पता चल पाया है कि सौरभ (कुत्ते पालने वाले शक्स का बेटा) का क्या हाल है। 

अंचल अधिकारी (सीओ) उदय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी को दे दी गई है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!