महिला यात्री पर पेशाब करने वाले TTE की नौकरी गई, रेलवे ने कहा यह महिलाओं का अनादर

Akal Takht Express (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

महिला यात्री पर कथित तौर पर पेशाब करने वाले TTE को नौकरी से तत्काल हटाने के निर्देश जारी हो गए है. मुन्ना कुमार नाम के TTE ने रविवार आधी रात के बाद, एक महिला यात्री पर अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन (12317) के कोच नंबर A1 में पेशाब कर दिया था. कुमार इसी ट्रेन के कोच नंबर A1 में सीट नंबर 41 पर यात्रा कर रहे थे. महिला यात्री और उनके पति सीट नंबर 31 और 32 पर यात्रा कर रहे थे. बताया जा रहा है कि मुन्ना कुमार नशे में थे.

इस घटना के संबंध में मुन्ना कुमार के खिलाफ एक FIR लखनऊ GRP ने दर्ज की थी. यह FIR महिला यात्री के पति राजेश ने लखनऊ में सोमवार को दर्ज कराई थी. कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 352, 354A, 509 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी TTE को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है.

रेलवे प्रशासन ने यह माना है कि मुन्ना कुमार का आचरण महिलाओं के प्रति अनादर दर्शाता है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!