ऑस्ट्रेलिया में एक और हिंदू मंदिर में तोड़फोड़: रिपोर्ट

Another Hindu temple vandalised in Australia Report (1)
The Hindi Post

ऑस्ट्रेलिया में एक और हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया हैं. मंदिर की दीवारों पर भद्दे दृश्य देखे गए. इसके बारे में जानकारी तब हुई जब श्रद्धालु यहां पूजा-पाठ और दर्शन करने के लिए आए.

सात दिनों के भीतर हिन्दू मंदिर में (ऑस्ट्रेलिया में) तोड़फोड़ का यह दूसरा मामला हैं. इस घटना से हिन्दू समुदाय के लोगों में रोष हैं.

ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर में तोड़फोड़ और दीवारों पर भद्दे दृश्य उकेरने की यह घटना इस बार विक्टोरिया के कैरम डाउन्स में ऐतिहासिक श्री शिव विष्णु मंदिर में हुई.

उषा सेंथिलनाथन, जिन्होंने मंदिर में भद्दे दृश्य देखे, ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया, “मैं प्रीमियर – डैन एंड्रयूज और विक्टोरिया पुलिस से इन गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह करती हूं.”

सेंथिलनाथन, अन्य भक्तों के साथ जब सोमवार को मंदिर में पोंगल उत्सव मनाने के लिए आई, तो उन्होंने मंदिर में भारत विरोधी भद्दे दृश्यों को देखा.

मंदिर की एक दीवार पर लिखा गया था ‘टारगेट मोदी’.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!