इंडोनेशिया: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जबरदस्त धमाका, 54 लोग घायल, स्कूल के…..

zakarta-2

फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया

The Hindi Post

जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जबरदस्त धमाका, 54 लोग घायल, स्कूल के…..

 

नई दिल्ली | इंडोनेशिया के जकार्ता में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में धमाके की घटना सामने आई. इस धमाके में 55 लोग घायल हो गए हैं.

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने पुलिस प्रमुख असेप एडी सुहेरी के हवाले से रिपोर्ट किया कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक स्कूल के अंदर स्थित मस्जिद में धमाका हुआ जिसमें 54 लोग घायल हो गए.

यह विस्फोट शुक्रवार दोपहर के आसपास उत्तरी जकार्ता में नौसेना परिसर में स्थित मस्जिद में हुआ. हालांकि, यह धमाका किस वजह से हुआ है इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है. पुलिस कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है.

धमाके के बाद कमरे में धुआं भर गया और लोग बाहर की तरफ भागने लगे. इस दौरान घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया. धमाके को लेकर आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस की ओर से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है.

चश्मदीदों ने बताया कि विस्फोट मस्जिद के मुख्य हॉल के पिछले हिस्से में हुआ. पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी और बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल का पूरा निरीक्षण किया.

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने रिपोर्ट किया कि शुरुआती जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या किसी खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के कारण विस्फोट हुआ होगा. वहीं, धमाके से कुल कितना नुकसान हुआ है इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

स्थानीय मीडिया ने धमाके के बाद की तस्वीरें भी साझा की जिसमें पुलिस इलाके की घेराबंदी करती हुई दिखाई दे रही है और रेस्क्यू टीम भी वहां मौजूद है. मस्जिद की तस्वीरों में ढांचों को हल्के-फुल्के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है. हालांकि, जिस कमरे में नमाज पढ़ी जा रही थी उसे जांच के लिए सील कर दिया गया है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!