इस देश में 5 भारतीय नागरिकों का किया गया अपहरण, मचा हड़कंप….

Kidnap Hands Tied Depositphotos_849736216_XL (1) (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo | Deposit Photos)

The Hindi Post

इस देश में 5 भारतीय नागरिकों का किया गया अपहरण, मचा हड़कंप….

 

अफ्रीकी देश माली में 5 भारतीयों के अपहरण की खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरूवार को पश्चिम माली में पांच भारतीयों का अपहरण कर लिया गया. बता दें कि माली जेहादी हिंसा से जूझ रहा है.

न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, भारतीयों के अपहरण की इस वारदात को हथियारबंद लोगों ने अंजाम दिया. एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया कि अपहृत भारतीय एक ऐसी कंपनी में कार्यरत थे जो विद्युतीकरण परियोजनाओं पर काम कर रही थी. यह भी जानकारी निकल कर सामने आई है कि किसी भी समूह ने अभी तक अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है.

इस खबर से जुड़ी और जानकारी सामने आने पर इसे अपडेट किया जाएगा.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!