ईरान के साथ संघर्ष के बीच ट्रंप को आई भारत की याद, बोले- ‘आई लव मोदी एंड …..’

Donald Trump and Narendra Modi (1)

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

ईरान के साथ संघर्ष के बीच ट्रंप को आई भारत की याद, बोले- ‘आई लव मोदी एंड …..’

 

नई दिल्ली | ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अचानक भारत की याद आ गई. शनिवार को ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026’ में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक मैसेज पढ़ा गया जिसमें उन्होंने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की. इस मैसेज को ट्रंप की समर्थक लॉरा लूमर ने पढ़ा. इसके साथ ही उन्होंने ट्रंप के भारत दौरे का संकेत भी दिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए अपना प्यार दिखाया और इशारा किया कि वह जल्द ही (भारत) आने का प्लान बना रहे हैं.

लूमर अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कॉन्क्लेव में मौजूद दर्शकों को बताया कि स्टेज पर आने से कुछ देर पहले उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से बात की थी. फिर उन्होंने वो पढ़ा जिसे उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत के लोगों के लिए मैसेज बताया.

लूमर ने कहा, “मैंने लगभग एक घंटे पहले राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात की थी. मैं आपको ठीक वही पढ़कर सुनाऊंगी, जो उन्होंने मुझसे कहा. उन्होंने कहा कि मैं भारत से प्यार करता हूं. प्लीज उन्हें बताएं कि मैं मोदी से प्यार करता हूं. मैं भारतीय लोगों से प्यार करता हूं. प्रधानमंत्री मोदी एक शानदार नेता और मेरे अच्छे दोस्त हैं. प्लीज भारत के लोगों को बताएं कि मैं जल्द ही भारत आऊंगा.”

कॉन्क्लेव के दौरान, वैश्विक राजनीतिक मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर चर्चा हुई. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान ने सबका ध्यान खींचा. लूमर ने यह भी दोहराया कि राष्ट्रपति ट्रंप, पीएम मोदी को अपना करीबी दोस्त मानते हैं. उन्होंने दोनों नेताओं के बीच मजबूत संबंधों की सराहना की.

बता दे कि लूमर, ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (एमएजीए) आंदोलन से जुड़ी रही हैं और इमिग्रेशन और अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के मुद्दे पर अपने विचारों के लिए चर्चा में रही हैं.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!