‘अल्लाह हू अकबर, फ्लाइट को बम से उड़ा दूंगा…’, यात्री ने धमकी देते हुए लगाए नारे, महिला सहयात्री की निकली चीख, बोली- “ओ माई गॉड”, फ्लाइट की….

image (1) (1)

फ्लाइट के पिछले हिस्से में खड़े होकर नारे लगाता आदमी / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

‘अल्लाह हू अकबर, फ्लाइट को बम से उड़ा दूंगा…’, यात्री ने धमकी देते हुए लगाए नारे, महिला सहयात्री की निकली चीख, बोली- “ओ माई गॉड”, फ्लाइट की….

 

लंदन के ल्यूटन हवाई अड्डे से ग्लासगो, स्कॉटलैंड जा रही EasyJet की फ्लाइट संख्या EZY609 में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री ने बम होने की धमकी दी और “डेथ टू अमेरिका, डेथ टू ट्रंप, अल्लाहु अकबर” जैसे नारे लगाने लगा. अल्लाहु अकबर के नारे सुनते ही विमान में सवार यात्री डरे सहमे नजर आए.

यह घटना 27 जुलाई, 2025 को सुबह करीब 7:10 बजे हुई, जब विमान हवा में था. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्कॉटलैंड की यात्रा पर थे. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति विमान के पिछले हिस्से में खड़ा होकर चिल्ला रहा था. उसने कहा-

“विमान रोको, विमान में बम है. डेथ टू अमेरिका, डेथ टू ट्रंप… अल्लाहु अकबर.”


उसने “अल्लाहु अकबर” को तीन बार दोहराया. एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक आरोपी व्यक्ति शौचालय से बाहर निकला और जोर-जोर से चिल्लाने लगा. उसने अपने हाथ ऊपर उठाए और कहा कि विमान में बम है. जिससे हर कोई बुरी तरह से डर गया. कुछ यात्रियों को शुरुआत में लगा कि यह मजाक हो सकता है, लेकिन स्थिति जल्द ही गंभीर हो गई.

ये सब होने के बाद तीन यात्रियों ने उस व्यक्ति को रोका, जबकि चालक दल ने उसका बैग निकाला. इस धमकी के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जहां पुलिस पहले से ही जमीन पर विमान का इंतजार कर रही थी. स्कॉटिश अधिकारियों के आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया.


The Hindi Post
error: Content is protected !!