केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त : 7 की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

helicopter crashes near Kedarnath (2) (1)
The Hindi Post

रुद्रप्रयाग | केदारनाथ धाम के पास रविवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. गुप्तकाशी से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस दुर्घटना में सभी 7 लोगों के मारे जाने की खबर है.

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5:10 बजे मस्तूरा गुप्तकाशी से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी. इसमें एक पायलट और 6 यात्रियों के साथ कुल 7 लोग सवार थे. उड़ान के 10 मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच दुर्घटनाग्रस्त गो गया. दुर्घटना सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर हुई.

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मृतकों में छह तीर्थयात्री पांच वयस्क और एक शिशु शामिल हैं. ये लोग उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के निवासी थे.

यह जानकारी सामने आई है कि खराब मौसम के चलते हादसा हुआ है. फिलहाल राहत एवं बचाव का काम चल रहा है. हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का बताया जा रहा है. एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है. उन्होंने रविवार सुबह “एक्स” पर एक पोस्ट में लिखा, “जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है. एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं. बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.”

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!