शव लेकर जा रही एंबुलेंस से टकराई पिकअप, गाड़ी के उड़े परखच्चे, 5 की मौके पर ही मौत और एक…

ACCIDENT (1)
The Hindi Post

 उत्तर प्रदेश के अमेठी में भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक एंबुलेंस की पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक शख्स घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया. साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई है. बताया जा रहा है कि एंबुलेंस लखनऊ से गाजीपुर शव लेकर जा रही थी.

ये घटना शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र में स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर घटी. जब एंबुलेंस लखनऊ से गाजीपुर शव लेकर जा रही थी. इस दौरान एंबुलेंस एक अनियंत्रित पिकअप से टकरा गई. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा एक्सप्रेसवे स्थित माइल स्टोन संख्या 59.700 पर ये हादसा हुआ. सूचना मिलते ही शुक्ल बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया.

अब मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को जानकारी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि एंबुलेंस शव लेकर गाजीपुर की ओर जा रही था. तभी सामने से आ रही पिकअप से वाहन की टक्कर हो गई. दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. थाना प्रभारी अभिनेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गौरीगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक सभी मृतक बिहार के रहने वाले थे, जो प्राइवेट हॉस्पिटल से अपने परिजन का शव लेकर वापस लौट रहे थे. इसी बीच उनकी गाड़ी की टक्कर पिकअप से हो गई. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!