युवक का हुआ धर्म परिवर्तन, दोस्तों ने गंगाजल पिलाकर फिर बनाया हिंदू

Madhya Pradesh police (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

खंडवा | मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में युवा इंजीनियर का धर्मांतरण कराने और फिर उसके दोस्तों द्वारा गंगाजल पिलाकर उसे हिंदू बनाए जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले आलिम अमीनुद्दीन कादरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

खंडवा के रहने वाले अक्षय गौर नाम के युवक ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. वर्तमान समय में वो बेरोजगार है. इसी दौरान अक्षय आलिम के संपर्क में आया. अक्षय ने अपनी परेशानियां आलिम केा बताई तो उसने परेशानियों से मुक्ति के लिए कथित तौर पर हिंदू धर्म छोड़ने की बात कही और मस्जिद आने को कहा.

अक्षय का आरोप है की उसे मस्जिद में नमाज पढ़ाई गई और कलमा पढ़ा कर उसका धर्म बदल दिया गया. साथ ही उसे नया नाम फहीम खान दिया गया. अक्षय ने जब अपने फेसबुक अकाउंट पर धर्म परिवर्तन की बात लिखी और नया नाम का भी जिक्र किया तो उसके दोस्त हैरान रह गए. उन्होंने अक्षय उर्फ फहीम को समझाया.

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि बाद में अक्षय को उसके दोस्त एक शिव मंदिर जो महादेवगढ़ में है वहां ले गए और पूजा के साथ-साथ अनुष्ठान भी कराया. इसी के साथ ही उसे गंगाजल पिलाकर फिर हिंदू बनाया गया.

अक्षय का आरोप है कि उसका आलिम ने ब्रेनवाश कर दिया था और कहा था कि इस्लाम ही ऐसा धर्म है जिसमें अल्लाह की इबादत करने से जन्नत मिलेगी. अक्षय ने कहा कि वो उसके बहकावे में आ गया था.

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने संवाददाताओं को बताया है कि अक्षय की शिकायत पर मोघाट थाना पुलिस ने आलिम अमीनुद्दीन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. वहीं अमीनुद्दीन का कहना है कि अक्षय की ओर से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. युवक खुद ही मस्जिद में मुस्लिम बनने आया था.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!