सपा मुखिया अखिलेश यादव को हुआ कोरोना

Akhilesh Yadav IANS
The Hindi Post

लखनऊ | समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कोरोना हो गया है। उन्होंने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए लिखा, “अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।”

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को कोरोना वायरस जांच के लिए अपना सैंपल दिया था। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मी द्वारा सैंपल लेने की तस्वीर ट्विटर पर डाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बीते दिनों उत्तराखंड दौरे पर थे। इस दौरान वह हरिद्वार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि के सम्पर्क में आए थे। महंत बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोविड पॉजिटिव पाए गए नरेंद्र गिरि की हालत ठीक नहीं है। उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। इसके बाद लखनऊ पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गये हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!