सपा विधानमंडल दल के नेता चुने गए अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav PC March 8-min

फाइल फोटो

The Hindi Post

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया हैं। वह अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे।

शनिवार को लखनऊ में हुई विधायक दल की बैठक में अखिलेश यादव को विधायक दल का नेता चुना गया, इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने दी।

अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत हासिल की हैं। उन्होंने भाजपा के एसपी सिंह बघेल को हराया हैं।

इसके बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह उत्तर प्रदेश में राजनीति करना जारी रखेंगे।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!