केशव मौर्य ने कहा “क्या आपने सैफई की जमीन बेचकर मेट्रो बनवाई”, अखिलेश बोले “क्या तुम पिताजी से पैसे लाते हो…”
फोटो: आईएएनएस
उत्तर प्रदेश विधानसभा में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बीच में तीखी नोकझोक हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि नेता सदन योगी आदित्यनाथ को खड़े होकर माहौल शांत कराना पड़ा।
राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा। फिर जब उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बोलने का मौका आया तो उन्होंने अखिलेश पर पलटवार किया। यही से दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई।
केशव प्रसाद मौर्य की और से यह कहे जाने पर कि क्या आपने सैफई की जमीन बेचकर सड़क और मेट्रो बनाई थी।
यह भी पढ़े – मध्य प्रदेश में साधु के साथ मारपीट, जबरन बाल काटे गए, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार
इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश बिफर पड़े। अखिलेश ने कहा कि क्या तुम अपने पिता जी से पैसा लाते हो यह बनाने के लिए…. इस पर भाजपा और सपा के नेता हंगामा करने लगे। विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने इसपर दखल दिया और माहौल को शांत करने की कोशिश करी।
Look at the level of discussion and the choice of words by #AkhileshYadav
Hard to believe he was once a CM of UP
Disgraceful to the core pic.twitter.com/jAm2NrbZhh— Vikalp Sharma (@vikalprs) May 25, 2022
हंगामा बढ़ता देख नेता सदन योगी आदित्यनाथ खड़े हुए और सही भाषा इस्तेमाल करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि किसी बात पर सहमति-असहमति हो सकती है पर तू जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं होना चाहिए।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
