परिसीमन बिल पर मोदी सरकार को मिल गया इस दल का साथ

The Hindi Post

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार को मिल गया इस दल का साथ, BIG NEWS

 

चंडीगढ़ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के ठीक एक दिन बाद शनिवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग की. राज्यों में संसद की सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव का पार्टी ने समर्थन किया है.

पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई वरिष्ठ नेताओं की बैठक में संसद से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई. अकाली दल ने कहा कि वह महिला आरक्षण विधेयक के तत्काल पारित होने के साथ ही निष्पक्ष परिसीमन के भी पक्ष में है.

बादल ने कहा कि सभी राज्यों के संसदीय प्रतिनिधित्व में समान बढ़ोतरी होनी चाहिए ताकि परिसीमन की प्रक्रिया निष्पक्ष रहे और सभी राज्यों के साथ न्याय हो.

महिला आरक्षण पर उन्होंने कहा कि अकाली दल सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेता है जिन्होंने महिलाओं की गरिमा, समानता और अधिकारों पर जोर दिया. उन्होंने SGPC (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) में महिलाओं के लिए आरक्षण के प्रावधान का भी उल्लेख किया.

इससे एक दिन पहले बादल ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात कर पंजाब की कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया था. पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले दोनों दलों के बीच संभावित चुनावी गठबंधन को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं.

 

 

आईएएनएस/हिंदी पोस्ट डॉट इन

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!