‘जो नूपुर शर्मा का सिर कलम करेगा उसे मैं अपना मकान और संपत्ति दूंगा’, कहने वाला अजमेर दरगाह का खादिम सलमान चिश्ती गिरफ्तार

Salman Chishti (2) (1)
The Hindi Post

जयपुर | भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स सलमान चिश्ती को पुलिस ने मंगलवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया. सलमान चिश्ती अजमेर दरगाह का खादिम है. उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें उसको यह कहते हुए देखा जा सकता है कि जो नूपुर शर्मा का सिर कलम करेगा उसको वो अपना मकान और संपत्ति देगा.

पुलिस अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि सलमान धर्मगुरु नहीं, बल्कि दरगाह थाने का हिस्ट्रीशीटर है और अपराधी रहा है. उसके खिलाफ हत्या, फायरिंग, मारपीट और धमकी देने के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं.


यह भी पढ़े – Kanpur double murder: जिस बेटी को माता-पिता ने पाला उसने ही कर दी उनकी हत्या


सलमान चिश्ती को उनकी मां की शिकायत पर दरगाह पुलिस थाने ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. उस पर आरोप है कि उसने अपनी मां को डरा धमकाकर घर से निकालने का प्रयास किया.

पुलिस ने बताया कि सलमान चिश्ती आदतन नशे का आदी है और उसने नशे की हालत में आपत्तिजनक पोस्ट (नूपुर शर्मा का खिलाफ दिया गया बयान) वायरल कर दिया. पुलिस ने कहा, “हम इस मामले की गहनता से जांच कर रहे है.”

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!