यूपी के बाद अब इस राज्य में कावड़ यात्रा मार्ग पर स्थित दुकानों पर मालिकों को लगाना होगा नेमप्लेट

Kanwar Yatra 2 (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब देवभूमि उत्तराखंड में भी दुकान और रेस्टोरेंट मालिकों को नेमप्लेट लगानी होगी. जिन दुकानदारों की दुकानें कावड़ यात्रा मार्ग पर है उन्हें इस आदेश का पालन करना होगा. हरिद्वार पुलिस ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

22 जुलाई से शुरू हो रही कावड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक नया आदेश जारी किया है. मुजफ्फरनगर पुलिस ने कावड़ यात्रा के रास्ते में आने वाली दुकानों और रेस्टोरेंट के मालिकों को अपने नाम का बोर्ड लगाने का आदेश दिया था.

इसी तर्ज पर हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ यात्रा मार्ग में दुकानदारों को नेमप्लेट लगाने का आदेश जारी किया है.

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कई दुकानों को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है क्योंकि उसमें प्रोपराइटर का नाम नहीं लिखा होता है. कई बार कावंड़िए इस बात को लेकर आपत्ति भी जताते हैं. इस संबंध में हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर आने वाले जितने भी होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, रेहड़ी-पटरी वाले हैं, उन सबका सत्यापन कर उन पर प्रोपराइटर का नाम अंकित करने के लिए कहा है. उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.

हरिद्वार के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिन होटल और ढाबे वालों ने अपने नाम और टेलीफोन नंबर प्रदर्शित नहीं किए हैं, उनका हम सत्यापन करेंगे. जो भी श्रद्धालु हमारे यहां आ रहे हैं, उनको पता होना चाहिए कि वो किसके यहां पर खाना खा रहे हैं. जिन लोगों को परमिट दिए जा रहे हैं, उसमें भी हम यह सुनिश्चित कराएंगे कि फूड क्वालिटी अच्छी हो. खाद्य विभाग इसकी लगातार चेकिंग भी करेगा.

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!