जैकलीन के बाद EOW ने नोरा फतेही को 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में तलब किया

Nora and Jacqueline Fernandez (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से बुधवार को आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू/EOW) ने गुरुवार को सुबह 11 बजे बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को पूछताछ के लिए तलब किया है. यह मामला करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी-धोखाधड़ी से जुड़ा है.

सुकेश वर्तमान में जेल में बंद है. नोरा से सितंबर के पहले सप्ताह में भी इसी मामले में ईओडब्ल्यू द्वारा पूछताछ की गई थी.

जैकलीन बुधवार को सुबह करीब 11 बजे ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचीं और रात करीब आठ बजे तक उनसे पूछताछ होती रही.

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को नोरा से पूछताछ के बाद पुलिस तय करेगी कि जैकलीन को दोबारा कब समन किया जाए.

बुधवार को जैकलीन का इस मामले की एक और आरोपी पिंकी ईरानी से आमना-सामना कराया गया.

चंद्रशेखर को फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कुछ हाई-प्रोफाइल लोगों से कथित तौर पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!