हत्या से तीन दिन पहले आफताब और श्रद्धा हुए थे छतरपुर शिफ्ट

Shraddha and Aftab (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

नई दिल्ली | श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में रोज नित-नई जानकारियां सामने आ रही है. अब पता चला है कि आफताब अमीन पूनावाला अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा के साथ 15 मई को दिल्ली के छतरपुर इलाके में शिफ्ट हुआ था. सूत्रों के अनुसार, आफताब और श्रद्धा, 15 मई को छतरपुर में एक घर में शिफ्ट हो गए थे. श्रद्धा की हत्या 18 मई को हुई थी. यानि छतरपुर में शिफ्ट होने के तीन दिन बाद ही श्रद्धा की हत्या हो गई थी.

सूत्रों ने कहा, “वे 8 मई को दिल्ली पहुंचे थे और एक सप्ताह के लिए पहाड़गंज इलाके के एक होटल में रुके थे और फिर छतरपुर चले गए थे.”

यह भी जानकारी सामने आई है कि पुलिस ने घर में तलाशी ली है और रसोई में खून के धब्बे मिले हैं.

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

मंगलवार सुबह पुलिस टीम आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को पीड़िता के शव के अवशेष बरामद करने के लिए महरौली वन क्षेत्र ले गई थी. आफताब को सोमवार को भी महरौली वन क्षेत्र ले जाया गया था.

पुलिस ने आफताब की गिरफ्तारी के बाद, मानव शरीर के 10 संदिग्ध अंग बरामद किए है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि 18 मई को श्रद्धा की हत्या कर दी गई थी. इसके बाद, आफताब ने उसके शव के 35 टुकड़े करके एक बड़े फ्रिज में भर दिए थे. पुलिस के अनुसार, आफताब ने इस काम के लिए नया फ्रिज खरीदा था.

Shraddha 1 (1)

शव से उठने वाली दुर्गन्ध को फैलने से रोकने के लिए आफताब घर पर अगरबत्तियां जलाता था.

आफताब कथित तौर पर अमेरिकी अपराध शो ‘डेक्सटर’ से प्रेरित था, जो एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो दोहरी जिंदगी जीता है.

सूत्रों के मुताबिक प्रशिक्षित शेफ होने के नाते आरोपी चाकू चलाने में एक्सपर्ट था. हालांकि, हत्या में प्रयुक्त हथियार अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!