अडानी एंटरप्राइजेज ने 20 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ वापस लिया, निवेशकों को लौटाए जाएंगे उनके पैसे
फोटो: आईएएनएस
शेयर बाजार में शेयरों के गिरने के कुछ ही घंटों बाद अदानी समूह ने बुधवार शाम को अपने 20,000 करोड़ रुपये के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) को वापस ले लिया और यह कहा कि निवेशकों को पैसा लौटाया जाएगा.
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बोर्ड ने पूरी तरह से सब्सक्राइब किए गए 20,000 करोड़ के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) को वापस ले लिया है.
कंपनी के बोर्ड की बैठक के बाद यह फैसला बुधवार शाम को लिया गया.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
