एक्ट्रेस पूनम पांडेय की हुई मौत

poonam pandey

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

मुंबई | मॉडल-अभिनेत्री पूनम पांडे की कैंसर से मौत हो गई है. पूनम की मीडिया टीम ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी.

इस खबर से 32 वर्षीय पूनम पांडेय के फैंस शॉक में है. उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि पूनम अब इस दुनिया में नहीं हैं.

उनकी मीडिया टीम ने बयान जारी कर कहा, “आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है. ये बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी पूनम को हमने सर्वाइकल कैंसर के हाथों खो दिया है. जो भी उनके संपर्क में आया था, वह उनसे बहुत ही प्यार से मिला. इस दुखभरी घड़ी में हम प्राइवसी की रिक्वेस्ट फैंस से करते हैं ताकि हम उन्हें प्यार से याद कर सकें.”

पूनम पांडे की मृत्यु कब और कहां हुई, या उनके परिवार का कोई सदस्य मौजूद था या नहीं, इसका बारे में कोई जानकारी नहीं हैं.

पूनम को बिग बॉस (2011) में देखा गया था. फिर 2013 में फिल्म “नशा”, “जीएसटी – गलती सिर्फ तुम्हारी” (2017) और कुछ अन्य फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों से बॉलीवुड में उन्होंने अभिनय किया था.

2011 में उन्होंने यह वादा करके सुर्खियां बटोरीं थी कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम (उस वर्ष) क्रिकेट विश्व कप जीतेगी तो वह उसके (भारतीय क्रिकेट टीम) लिए अपने कपड़े उतार देंगी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!