अरविंद केजरीवाल आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे, दिया यह कारण

Arvind Kejriwal (1)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस (फाइल फोटो)

The Hindi Post

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज प्रवर्तन निदेशालय यानि ED के सामने पेश होना है. उन्हें ED ने 02 फरवरी को दिल्ली ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था पर केजरीवाल ED के सामने पेश नहीं होंगे.

यह ED की ओर से अरविंद केजरीवाल को भेजा गया पांचवा समन है.

आम आदमी पार्टी ने इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए कहा कि ED का समन गैर कानूनी है. पार्टी ने कहा कि वह कानूनी रूप से सही समन की तामील करेंगे.

AAP ने कहा कि मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है. ऐसा करके वो दिल्ली सरकार को गिरना चाहते है. हम ऐसा हरगिज नहीं होंगे देंगे.

इससे पहले चार समन भेजे जा चुके है पर केजरीवाल ED के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुए.

ED दिल्ली शराब नीति मामले में कथित मनी लॉन्डरिंग की जांच के संबंध में अरविंद केजरीवाल से जवाब-सवाल करना चाहती है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!