इस एक्ट्रेस ने की बड़ी गलती ! आशा भोसले के निधन पर लता मंगेशकर को दे दी श्रद्धांजलि
सुरों की मलिका आशा भोंसले की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)
महाब्लंडर ! आशा भोंसले को श्रद्धांजलि देने में इस एक्ट्रेस ने कर दी ऐसी गलती कि लोगों ने लगा दी क्लास, वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट
आशा भोसले के निधन से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे संगीत जगत को गहरा झटका लगा है. 12 अप्रैल को उनके देहांत के बाद सोशल मीडिया पर कई कलाकारों और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. हालांकि, इसी दौरान अभिनेत्री अथिया शेट्टी एक गलती के कारण ट्रोलिंग का शिकार हो गईं.
दरअसल, अथिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए गलती से लता मंगेशकर की तस्वीर साझा कर दी. गौरतलब है कि लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी 2022 को हो चुका है.
जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया यूजर्स की नजर इस पर पड़ गई और इसके स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे. अपनी गलती का एहसास होने पर अथिया ने तुरंत पोस्ट हटा दिया लेकिन तब तक यह व्यापक रूप से साझा हो चुका था. इस पर यूजर्स ने उनकी लापरवाही की आलोचना करते हुए कहा कि पोस्ट करने से पहले ध्यान देना चाहिए था.

आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल 2026 को मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया. 1933 में जन्मी आशा भोसले ने महज 9 वर्ष की उम्र में गायन की शुरुआत की थी.
अपने शानदार करियर में उन्हें सात बार फिल्मफेयर पुरस्कार और दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
Hindi Post Dot In
