सनी देओल का बंगला होगा नीलाम, नहीं चुकाया है लोन, बैंक ने ई-ऑक्शन के लिए निकला नॉटिफिकेशन
Photo: Instagram/iamsunnydeol (File Image)
सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म ‘गदर 2 ‘ सिनेमा घरों में गदर मचा रही है. इसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.
अब अभिनेता सनी देओल से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सनी देओल की एक बड़ी प्रॉपर्टी पर नीलामी की तलवार लटक रही है.
सनी के ऊपर एक बैंक का बड़ा कर्ज है. इसकी रिकवरी के लिए अब बैंक ने उनकी मुंबई में स्थित इस प्रॉपर्टी को नीलाम करने का विज्ञापन निकाला है. उन पर आरोप है कि उन्होंने बैंक से एक बड़े अमाउंट का लोन लिया था जिसे वे चुका नहीं पाए.

दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के विला की नीलामी का विज्ञापन निकाला है. सनी ने बैंक से एक बड़ी रकम लोन के तौर पर ली थी. इस लोन के लिए उन्होंने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अपना विला, जिसका नाम ‘सनी विला’ है, मॉर्टगेज पर दिया था.
इसके बदले उन्हें बैंक को लगभग 56 करोड़ रुपये चुकाने थे जो अभी तक नहीं चुकाए गए हैं.
इसलिए बैंक ने इस प्रॉपर्टी को नीलाम करने का फैसला किया है.
बैंक का विज्ञापन बताता है कि ‘सनी विला’ की नीलामी 25 सितंबर को होगी. इस नीलामी के लिए प्रॉपर्टी का रिजर्व प्राइस 51.43 करोड़ रुपये रखा गया है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
