रेप के आरोप में अभिनेता गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच

Molestation Rape Abuse Depositphotos_99752186_S (1) (1)

सांकेतिक फोटो | (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

छत्तीसगढ़ी फिल्मों के अभिनेता-निर्देशक-निर्माता मनोज राजपूत को कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 29 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर मनोज राजपूत को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. राजपूत दुर्ग स्थित अपने ऑफिस में थे जब उनको अरेस्ट किया गया.

स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) राजकुमार बोरझा ने कहा, “22 फरवरी को पीड़िता ने मनोज राजपूत के खिलाफ ओल्ड भिलाई रेलवे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि मनोज राजपूत शादी के बहाने 2011 से उनका यौन शोषण कर रहे थे.”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर मनोज राजपूत पर बलात्कार, अप्राकृतिक यौन संबंध, आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता की धाराओं के साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. पीड़िता के साथ जब यौन शोषण शुरू हुआ तब वो नाबालिग थी. हालांकि, स्थानीय अदालत पॉक्सो के प्रावधानों को रद्द कर दिया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!