आम आदमी पार्टी का बड़ा आरोप… “अरविंद केजरीवाल को जिंदा …..”, देखे वीडियो

Arvind Kejriwal Attacked Nov 30 (1)
The Hindi Post

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. दरसअल, केजरीवाल ग्रेटर कैलाश विधान सभा के सावित्री नगर इलाके में पदयात्रा कर रहे थे. इसी दौरान एक शख्स ने उन पर तरल पदार्थ फेंक दिया.

अब आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह तरल पदार्थ स्प्रिट था और हमला करने वाले शख्स ने अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश की.

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पर फेंके गए तरल पदार्थ पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “…अरविंद जी लोगों से मिल रहे थे. इस दौरान एक व्यक्ति ने उन पर हमला किया. उस व्यक्ति ने उन पर स्प्रिट (ज्वलनशील तरल पदार्थ) फेंका. स्प्रिट अरविंद जी और मेरे पर गिरी. हमलावर ने उनको (अरविंद केजरीवाल) जिंदा जलाने की कोशिश की. उसके (हमलावर) एक हाथ में स्प्रिट और दूसरे हाथ में माचिस थी. हालांकि, हमारे कार्यकर्ताओं और जनता की सतर्कता के कारण हमलावर स्प्रिट तो फेंक पाया पर आग नहीं लगा पाया. आज दिल्ली के बीचों-बीच अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश की गई.”

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!