आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह जेल से आए बाहर, 6 महीनों से बंद थे तिहाड़ में, VIDEO

Sanjay Singh Walks out of jail (1)
The Hindi Post

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह बुधवार देर शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए. वह 6 महीनों से जेल में बंद थे.

जेल से बाहर निकलते ही उनके समर्थकों ने उन पर फूलों की वर्षा की. उन्होंने भी हाथ हिला के समर्थकों का अभिवादन किया.

संजय सिंह को अक्टूबर 2023 में गिरफ्तार किया गया था. उन्हें मंगलवार को दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी.

जमानत की शर्ते बुधवार को ट्रायल कोर्ट ने तय की जिसके बाद संजय सिंह का जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!