घात लगाकर बैठे थे हमलावर, AAP नेता लक्की ओबेरॉय के गाड़ी में बैठते ही क्लोज रेंज से मारी गोली, ‘खौफनाक’ सीसीटीवी फुटेज आया सामने….
सीसीटीवी फुटेज से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (क्रेडिट : सोशल मीडिया)
घात लगाकर बैठे थे हमलावर, AAP नेता लक्की ओबेरॉय के गाड़ी में बैठते ही क्लोज रेंज से मारी गोली, ‘खौफनाक’ सीसीटीवी फुटेज आया सामने….
पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह सनसनीखेज वारदात शहर के पॉश इलाके – मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां लक्की ओबेरॉय मत्था टेकने पहुंचे थे.
वारदात का विवरण
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, हमला उस समय हुआ जब लक्की ओबेरॉय अपनी गाड़ी खड़ी कर गुरुद्वारे के भीतर जाने वाले थे. इस दौरान स्कूटर सवार दो अज्ञात हमलावर वहां आए और उन में से एक ने ओबेरॉय पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. उनको पांच गोलियां लगी जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े. उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिसिया कार्रवाई और जांच
जालंधर के एडिशनल डीसीपी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक साक्ष्यों के जरिए हमलावरों की तलाश की जा रही है. शुरुआती जांच के अनुसार, दो हमलावरों में से एक ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायर किए थे. फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस आपसी रंजिश समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.
राजनीतिक कद और प्रतिक्रिया
इस हत्याकांड के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है. शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पंजाब में ‘जंगलराज’ है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस सरकार में सत्ताधारी दल के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, वहां आम आदमी की सुरक्षा भगवान भरोसे है.
CCTV: Punjab AAP leader Lucky Oberoi shot dead in his car in Jalandhar. pic.twitter.com/JWWwLxZn73
— Sandeep Panwar (@tweet_sandeep) February 6, 2026
Hindi Post Dot In
