लखनऊ में महसूस हुए भूकंप के झटके, इतनी थी इसकी तीव्रता
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 7:32 बजे आया, जिसका केंद्र गोंडा जिला था. जमीन से महज 10 किलोमीटर की गहराई पर होने के कारण इसके झटके काफी स्पष्ट महसूस किए गए.
सुबह के समय जब लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे, तभी अचानक पंखे, खिड़कियां और बर्तन हिलने लगे. लखनऊ के गोमती नगर, अलीगंज और इंदिरा नगर जैसे इलाकों में बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोग घबराकर खुले मैदानों की ओर भागने लगे. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि झटके कुछ सेकंड तक रहे, जिससे घर में रखा सामान खनखनाने लगा था.
EQ of M: 3.7, On: 06/02/2026 07:32:01 IST, Lat: 27.36 N, Long: 82.05 E, Depth: 10 Km, Location: Gonda, Uttar Pradesh.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/5Hsp8y0mpH— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) February 6, 2026
राहत की बात यह रही कि तीव्रता कम होने के कारण कहीं से भी जान-माल के नुकसान या इमारतों में दरार की सूचना नहीं मिली है. जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, 3.7 तीव्रता का भूकंप ‘माइल्ड’ श्रेणी में आता है जो आमतौर पर विनाशकारी नहीं होता. हालांकि, हिमालयी टेक्टोनिक प्लेटों की सक्रियता के कारण उत्तर प्रदेश का तराई क्षेत्र भूकंप के प्रति संवेदनशील माना जाता है.
Hindi Post Dot In
