UIDAI ने आधार कार्ड से जुड़ी बड़ी जानकारी साझा की….

aadhar

(फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

UIDAI ने आधार कार्ड से जुड़ी बड़ी जानकारी साझा की….

 

आधार कार्ड से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड केवल आपकी पहचान और निवास का प्रमाण है, न कि आपकी उम्र या जन्मतिथि का आधिकारिक दस्तावेज.

क्यों लगा यह प्रतिबंध?

अक्सर लोग आधार बनवाते समय बिना किसी पुख्ता दस्तावेज के केवल घोषणा या अनुमान के आधार पर अपनी जन्मतिथि दर्ज करा देते हैं. इसी कारण आधार में दर्ज तिथि हमेशा सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार पूर्णतः सत्यापित नहीं होती.

अब इन दस्तावेजों की होगी जरूरत किसी भी आधिकारिक कार्य या सत्यापन के लिए अब आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
• जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
• 10वीं की मार्कशीट या स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC)
• पासपोर्ट
• राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र

UIDAI के अनुसार, इन्हीं दस्तावेजों को ‘सत्यापित’ दस्तावेज माना जाएगा. हालांकि यह नियम पहले से अस्तित्व में था, लेकिन अब इसे लेकर कड़ाई और स्पष्टता बरती जा रही है. भविष्य में बैंकिंग, दाखिले या सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों में असुविधा से बचने के लिए अपने पास जन्म प्रमाण पत्र या मार्कशीट जैसे वैकल्पिक दस्तावेज तैयार रखना अनिवार्य है.

 

 

UIDAI का बड़ा बयान: आधार केवल पहचान का प्रमाण है, जन्मतिथि का पक्का सबूत नहीं


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!