शख्स के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ लंगूर, वीडियो आया सामने

Langur ape-gb1f0004b3_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

एक शख्स का निधन हो गया. उसके परिवार के लोग शोक मना रहे थे. काफी भीड़ इक्कठा थी. इस बीच, एक लंगूर कही से वहां आ पहुंचा. इस गमगीन माहौल में लंगूर का वहां आने और मृत्य देह के ठीक बगल में बैठ जाने के दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए. जल्द ही लोग समझ गए कि यह लंगूर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वहां आया था.

लंगूर का अंतिम संस्कार में शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह आदमी लंगूर को खाना खिलाता था. दोनों की दोस्ती थे. इसी के चलते लंगूर वहां पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो श्रीलंका का है.

वीडियो में लंगूर को आदमी के मृत देह के पास बैठे और उसे जगाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. शोक संतप्त परिजनों व रिश्तेदारों की भीड़ के बीच लंगूर शव के पास बैठा नजर आ रहा है.

इस दौरान एक व्यक्ति लंगूर को वहां से हटाने की कोशिश करता है लेकिन वह जाने से इंकार कर देता है. थोड़ी देर बाद लंगूर को आदमी के शरीर को सलाम करते हुए देखा जा सकता है.

एक समय ऐसा आता है जब लंगूर मृत व्यक्ति का हाथ उठाता है और उसे हिलाता-डुलाता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद, लोग ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. कोई इससे, इंसानो और जानवरों कि दोस्ती बता रहा है और कोई कह रहा कि इंसान से ज्यादा संवेदनशील है जानवर.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!