अरुणाचल में फिर हुआ सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, एक महीने में दूसरी घटना, 2 शव बरामद

Helicopter Army Depositphotos_5636027_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में शुक्रवार को भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ANI ने भारतीय सेना के हवाले से कहा कि, “हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दो शव बरामद किए गए है.”

“तीसरे शव को बरामद करने के प्रयास जारी हैं.”

सूत्रों के अनुसार, एचएएल रुद्र हेलीकॉप्टर में दो पायलट समेत पांच लोग सवार थे. जिस जगह हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है वहां का सड़क से कोई संपर्क नहीं है. एक बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया है और खोज और बचाव अभियान जारी है. रुद्र एक अटैक हेलीकॉप्टर जिसका निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा किया जाता है.

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: इंग्लिश पोस्ट)
सांकेतिक तस्वीर (फोटो: इंग्लिश पोस्ट)

चीन की सीमा से लगे जिले में सुबह करीब 10.45 बजे सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना पलिंग सर्कल के अंतर्गत सिंगिंग गांव में हुई, जो जिला मुख्यालय तुटिंगो से लगभग 25 किमी दक्षिण में है.

अरुणाचल प्रदेश में एक महीने के अंदर यह दूसरा हेलिकॉप्टर हादसा है. इससे पहले, 5 अक्टूबर को सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर नियमित उड़ान के दौरान तवांग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें दो पायलटों में से एक शहीद हो गए थे. दुर्घटना तमांग जिले के न्यामजंग चू में हुई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!