युवक ने युवती पर लगाया रेप के फर्जी मामले में फंसाने का आरोप, रोते हुए लाइव वीडियो में बोला, “मैंने रेप नहीं किया”, फिर कर लिया सुसाइड

Dead-Body-Depositphotos_120369064_s-2019-1

प्रतीकात्मक इमेज (हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) | करीब दस दिन एक युवक ने सुसाइड कर लिया था. सुसाइड करने से पहले उसने अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड किया. युवक ने वीडियो में बताया कि उसे रेप के झूठे मामले में फंसाया गया था. यह वीडियो युवक की मौत के बाद अब सामने आया है.

वीडियो में, रेप करने के कथित आरोपी नरेंद्र कुमार ने दावा किया है कि वह महिला से प्यार करता था, लेकिन दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं थे.

एक अन्य वीडियो में, नरेंद्र को गले में फंदा डालते हुए देखा जा सकता है. उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि महिला उसके पीछे पड़ी थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो में वह कहता है, “जब मैंने उसे फटकार लगाई तो उसने मेरे खिलाफ पुलिस से शिकायत कर दी. मैंने गिरफ्तार होने के डर से गन्ने के खेतों में एक सप्ताह से अधिक समय बिताया. महिला के झूठे दावों ने मेरे आत्मसम्मान को गंभीर चोट पहुंचाई और मेरी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर दिया.”

इसके बाद नरेंद्र को इस महिला और इसके परिवार को दोषी ठहराते हुए और अपने परिवार से यह कदम उठाने के लिए माफी मांगते हुए सुना जा सकता है.

नरेंद्र कुमार 8 अक्टूबर को पीलीभीत जिले के अपने गांव भौरियाई में एक पेड़ से लटका पाया गया था. उसने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले मृतक नरेंद्र के पिता सेवा राम ने कहा, “मेरा बेटा काफी दबाव में था. महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी. वीडियो और उसके बाद एक नोट मिला है. मैंने वीडियो सार्वजनिक कर दिया है क्योंकि मेरे पास कोई दूसरा विकल्प ही नहीं बचा था.”

सुसाइड नोट और वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीलीभीत में पुलिस ने अब महिला और आठ अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

एसएचओ रोहित कुमार ने कहा, “हम सभी सबूत इकठ्ठा कर रहे है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इस मामले के असल दोषियों पर मुकदमा चले और उन्हें जेल भेजा जा सके.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!