4 बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का जुनून, करवा चौथ से पहले पति ने प्रेमी से करवा दी शादी

Marriage Pixabay

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

भागलपुर | बिहार के भागलपुर जिले में करवा चौथ से एक दिन पहले, पति ने अपनी पत्नी की खुशी के लिए उसकी शादी उसके प्रेमी से करवा दी। दरअसल, यह मामला सुलतानगंज स्थित गनगनिया गांव का है. बुधवार को चार बच्चों की मां की शादी उसके प्रेमी से करवा दी गई.

गनगनिया गांव के रहने वाले श्रवण कुमार का विवाह 2012 में बांका के फुल्लीडुमर में पूजा से हुआ था. इसके बाद पूजा ससुराल आयी और यहां उसकी मुलाकात छोटु से हुई. छोटू का इसी गांव में मामा का घर है.

छोटू से मुलाकात के बाद पूजा उसकी दीवानी हो गई. दोनों की मुलाकात धीरे धीरे प्यार में बदल गई. इस दौरान इन दस वर्षों में श्रवण और पूजा के चार बच्चे भी पैदा हुए.

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पूजा और छोटु में प्रेम प्रसंग चलता रहा. बताया जाता है कि इस बीच कुछ दिनों के लिए दोनों फरार भी हो गए थे जिसके बाद पूजा के पति ने इसकी शिकायत थाने में की थी. इसके बाद पूजा तो अपने पति के पास लौट आई लेकिन इश्क कम नही हुआ.

इस बीच, श्रवण ने अपनी पत्नी को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन पूजा पर इसका कोई असर नहीं हुआ. अंत में बुधवार को श्रावण अपनी पत्नी की जिद के आगे झुक गया और उसकी शादी उसके प्रेमी के साथ करवा दी.

बताया जाता है कि मामले की जानकारी जब गांव के अन्य लोगों को हुई तो पंचायत बुलाई गई. पंचायत में महिला के मायके वाले भी आए. गनगनिया गांव की पंचायत ने फैसला किया कि महिला को उसके प्रेमी के हाथ सौंपने से पहले कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए.

इस दौरान स्टांप पेपर में दोनों का राजीनामा लिखवाया गया. महिला और उसके पति ने लिखित में दिया कि अब उनका एक-दूसरे से कोई वास्ता नहीं है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ians

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!