सागर पांडे के निधन पर सलमान खान ने दी प्रतिक्रिया, कहा – “साथ देने के लिए शुक्रिया भाई”

Sagar Pandey with Salman Khan (2) (1)
The Hindi Post

सलमान खान के हमशक्ल सागर पांडे का शुक्रवार दोपहर को हार्ट अटैक से निधन हो गया। जिस समय सागर को अटैक आया वो जिम में वर्कआउट कर रहे थे। वर्कआउट के दौरान वो गिर पड़े और उनका निधन हो गया।

सागर, फिल्मों में सलमान खान के बॉडी डबल का रोल निभाते थे। उन्होंने सलमान के साथ 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। इन में से कुछ फिल्मों के नाम है ‘ट्यूबलाइट’, ‘दबंग’, ‘दबंग 2’

सबसे पहली फिल्म जिसमें उन्होंने सलमान के बॉडी डबल के तौर पर काम किया था वो थी साल 1998 में रिलीज हुई ‘कुछ कुछ होता है’।

सागर के अचानक निधन से उनके परिवार वाले, दोस्त और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग स्तब्ध है। हर कोई शोक माना रहा है। सलमान खान ने भी सागर के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सागर के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

फोटो के कैप्शन में सलमान ने सागर के लिया लिखा, “दिल से शुक्र अदा कर रहा हूं मेरे साथ रहने के लिए। आपकी आत्मा को शांति मिले भाई। थैंक यू सागर पांडे।”

इस फोटो पर काफी लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। सब ने सागर की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

सागर के चार भाई है। वो यूपी के रहने वाले थे। वो अपने परिवार को खूब सपोर्ट करते थे। एक इंटरव्यू में सागर ने बताया था कि वो अपने सभी भाइयों की मदद करते है। सागर एक्टर बनने के लिए प्रतापगढ़ से मुंबई आए थे। इसके बाद उनको बॉडी डबल का काम मिल गया और उसके बाद उन्होंने फिर कभी मुड़ कर पीछे नहीं देखा और बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post
error: Content is protected !!