शशि थरूर के घोषणा पत्र में भारत का गलत नक्शा, जम्मू-कश्मीर का हिस्सा गायब, मांगी माफी
फोटो क्रेडिट: आईएएनएस (IANS)
नई दिल्ली । कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जहां एक तरफ शशि थरूर ने नामांकन पत्र भरा है, तो वहीं इस दौरान उन्होंने एक मेनिफेस्टो जारी किया जिसमें भारत का नक्शा गलत दिखाया गया है. इस पर अब उन्होंने माफी मांग ली है.
घोषणापत्र में जारी हुए इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर का हिस्सा गायब था. जैसे ही यह खबर फैली और आलोचनाओं ने जोर पकड़ा तो थरूर ने इसमें सुधार कर लिया.
Congress presidential candidate Shashi Tharoor’s manifesto for the election shows a distorted map of India, part of J&K omitted from Dr Tharoor’s manifesto.
(Document source: Shashi Tharoor’s Office) pic.twitter.com/Xo47XUirlL
— ANI (@ANI) September 30, 2022

शशि थरूर नें गलती मानते हुए माफी भी मांगी. उन्होंने कहा कि, कोई भी जानबूझकर ऐसी चीजें नहीं करता है. वॉलेंटियर्स की एक छोटी टीम ने गलती की. हमने इसे तुरंत ठीक कर दिया. गलती के लिए मैं बिना शर्त माफी मांगता हूं.
Re the troll storm on a manifesto map: No one does such things on purpose. A small team of volunteers made a mistake. We rectified it immediately &I apologise unconditionally for the error. Here’s the manifesto:
English: https://t.co/aKPpji9Z8M
Hindi: https://t.co/7tnkY9kTiO— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) September 30, 2022
दरअसल कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को 3 नामांकन हुए. पहला नामांकन शशि थरूर, दूसरा नामांकन झारखंड के कांग्रेस लीडर केएन त्रिपाठी और तीसरा नॉमिनेशन मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया. इसके साथ ही तय हो गया है कि अगला अध्यक्ष गैर-गांधी ही होगा.
आईएएनएस
