कॉलेज की फीस भरने के लिए छात्र ने किया 14 साल के लड़के का अपहरण

Arrest Depositphotos_187607682_S (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

बेंगलुरु | कॉलेज की फीस भरने करने के लिए एक छात्र ने 14 वर्षीय लड़के का अपहरण कर लिया. आरोपी छात्र बीकॉम की पढाई कर रहा है. पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना कर्नाटक में हुई है.

गिरफ्तार छात्र की पहचान 23 वर्षीय एम. सुनील कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके सहयोगी वाई.वी. नागेश को भी गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दो सितंबर को रमेश बाबू नाम के व्यक्ति के बेटे भावेश का अपहरण कर लिया. यह अपहरण रमेश बाबू के घर मान्यता लेआउट से हुआ.

विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण के समय आरोपी छात्र ने अपना चेहरा नकाब से ढका हुआ था. उसने भावेश के कमरे का दरवाजा खटखटाया. जैसे ही भावेश ने दरवाजा खोला अपहरणकर्ताओं ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया और कार में बिठा लिया.

अगले दिन आरोपी ने लड़के के पिता को फोन किया और बेटे की रिहाई के लिए 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी. रमेश बाबू और उनकी पत्नी ने पैसों की व्यवस्था की और उन्हें भुगतान कर दिया.

रमेश बाबू को नकदी से भरा बैग शहर के बाहरी इलाके में एक रेलवे ट्रैक के पास रखने को कहा गया था. आरोपी ने जैसे ही पैसे मिल गए उसने भावेश को छोड़ दिया. अपने बेटे के वापस आने के बाद रमेश बाबू ने संपिघल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

टीम का नेतृत्व कर रहे एसीपी टी. रंगप्पा और इंस्पेक्टर के.टी. नागराजू इस मामले को सुलझाने में कामयाब रहे. उन्होंने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण करने के बाद आरोपी को पकड़ लिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रमेश बाबू के बंगले में 18 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. इसी बंगले से भावेश का अपहरण हुआ था.

आरोपी छात्र सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि, उसने कॉलेज की फीस भरने के लिए यह क्राइम किया.

फिरौती की रकम मिलने के बाद आरोपी ने कॉलेज की फीस जमा कर दी थी. इसके अलावा उसने नई बाइक और डिजिटल कैमरा खरीदा और बाकी पैसे अपने पास रख लिए. पुलिस ने कहा मामले में आगे की जांच जारी है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!