यूपी के लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में 8 की मौत, 25 से अधिक घायल

Road accident in Lakhimpur Kheri 8 killed
The Hindi Post

लखीमपुर | उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में बुधवार को बस और ट्रक में आमने-सामने की भिड़त में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए हैं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. दूसरी तरफ, ट्रक पलट गया.

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. घटना के बाद लोगों की लाशें पड़ी थी और खून बिखरा था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. लोग एक दूसरे को संभालने की कोशिश कर रहे थे. हादसे का दर्दनाक मंजर देख कर लग रहा था कि जब दोनों गाड़ियां भिड़ी होंगी उस समय बहुत तेज रफ्तार रही होगी.

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाना क्षेत्र के एरा पुल पर धौरहरा से लखनऊ जा रही बस और डीसीएम की आमने सामने की भीषण टक्कर हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ANI के अनुसार, इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखीमपुर खीरी में हुए सड़क हादसे पर गहरा दु:ख प्रकट किया है. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!