कनाडा में भारतीयों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के बीच MEA ने जारी की एडवाइजरी

canadian-flag-g26e86f095_640
The Hindi Post

नई दिल्ली | विदेश मंत्रालय (एमईए) ने अपराधों, सांप्रदायिक हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों की घटनाओं में तेज वृद्धि के मद्देनजर शुक्रवार को कनाडा में भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की.

एडवाइजरी में कहा गया है कि मंत्रालय और कनाडा में उच्चायोग/वाणिज्य दूतावास ने इन घटनाओं को कनाडा के अधिकारियों के समक्ष उठाया है और उनसे उक्त अपराधों की जांच करने और उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

इसमें आगे कहा गया है कि, “इन अपराधों को करने वाले अपराधियों को कनाडा में अब तक न्याय के दायरे में नहीं लाया गया है.”

विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए, भारतीय नागरिकों और कनाडा में भारत के छात्रों और यात्रा/शिक्षा के लिए कनाडा जाने वालों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और सतर्क रहें.

एडवाइजरी में कहा गया है कि कनाडा में भारत के भारतीय नागरिक और छात्र मदद पोर्टल ‘मदद डॉट जीओवी डॉट इन’ (MADAD portal madad.gov.in) के माध्यम से ओटावा (Ottawa) में उच्चायोग या टोरंटो (Toronto) और वैंकूवर (Vancouver) में वाणिज्य दूतावास के साथ पंजीकरण करा सकते हैं.

इसमें आगे बताया गया है कि रजिस्ट्रेशन करवाने वाले भारतीयों को यह फायदा होगा कि किसी आपातकालीन स्थिति में उच्चायोग उनसे संपर्क कर सकेगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!