कश्मीर: इमरान हाशमी पर हुई पत्थरबाजी, फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गए हुए है वहां

Emraan Hashmi (1)

Photo: Instagram/TheRealEmraan

The Hindi Post

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों जम्मू और कश्मीर में हैं। वो वहां एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गए हुए है। उनकी आने वाली फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की शूटिंग चल रही है। पर शूटिंग के बाद, इमरान हाशमी के साथ के एक अजीब घटना घट गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग खत्म करके जब इमरान हाशमी और क्रू के अन्य सदस्य, पहलगाम की एक बाजार में घूम रहे थे तो उन पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी।

अब इस मामले में अनंतनाग पुलिस ने एक FIR दर्ज कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, पत्थरबाजी करने वाले पर धारा 147, 148, 370, 336, 323 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अनंतनाग पुलिस ने सोमवार रात को ट्विटर पर जानकारी साझा की कि “पहलगाम में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान, शाम 7:15 बजे (18 सितंबर को), एक शख्स ने फिल्म के क्रू मेंबर्स पर पत्थर चला दिए। इसलिए पहलगाम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। शख्स की पहचान हो गई है और उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक पत्थरबाजी की यह घटना 18 सितंबर को हुई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सोमावर (19 सितंबर) को FIR दर्ज कर ली।

 हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!