क्या जर्मनी में फ्लाइट से उतारे गए थे पंजाब CM भगवंत मान? विपक्षी दलों ने जांच की मांग की

Bhagwant-Mann-2-1

फाइल फोटो

The Hindi Post

शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को लेकर एक चौंका देने वाला दावा किया है। सुखबीर ने यह दावा एक मीडिया रिपोर्ट को आधार बना कर किया है जिसमें यह कहा गया है कि भगवंत मान ने इतनी शराब पी रखी थी कि वो खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। सुखबीर ने एक ट्वीट में कहा कि मान को लुफ्थांसा एयरलाइंस से उतार दिया गया था क्योंकि उन्होंने बहुत अधिक शराब पी हुई थी और वो चल भी नहीं पा रहे थे।

दरअसल, भगवंत मान जर्मनी के दौरे पर है। और जो यह दावा किया जा रहा है उसमें कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। बादल ने कहा कि इस रिपोर्ट ने पंजाबियों को दुनियाभर में शर्मिंदा कर दिया है।

बादल ने ट्वीट में लिखा कि, “हैरानी की बात यह है कि पंजाब सरकार इन रिपोर्ट्स पर चुप्पी साधे हुए है। अरविंद केजरीवाल को इस मामले में सफाई देने की जरूरत है। भारत सरकार को कदम उठाना चाहिए क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल है। यदि उन्हें विमान से उतार दिया गया था तो भारत सरकार को अपने जर्मन समक्ष के साथ इस मुद्दे को उठाना चाहिए।”

पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी इस रिपोर्ट पर जांच की मांग की कि भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) में उतार दिया गया था क्योंकि वो कथित तौर पर यात्रा करने की स्थिति में नहीं थे। बाजवा ने इस मुद्दे को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने उठाने की मांग की।

 पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा प्रेस कांफ्रेंस करते हुए

पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा प्रेस कांफ्रेंस करते हुए

अभी इस मामले में आम आदमी पार्टी की और से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

 हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!