टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाक टीम की घोषणा, शाहीन की वापसी, फखर चूके

Muhammad Wasim

मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम पाकिस्तान क्रिकेट टीम की घोषणा करते हुए (Photo: Twitter@TheRealPCB)

The Hindi Post

लाहौर | पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप 2022 के लिए गुरुवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी. टीम में तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी को शामिल किया गया है जबकि घुटने की चोट के कारण फखर जमान को विश्व कप टीम से बाहर होना पड़ा है. आफरीदी दाएं घुटने में चोट के बाद मेडिकल टीम द्वारा 4 से 6 सप्ताह के आराम की सलाह दिए जाने के बाद एशिया कप से बाहर हो गए थे. वह जुलाई में गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान में कहा, “आफरीदी लंदन में घुटने की चोट का इलाज करा रहे हैं. हमें उम्मीद है कि वो अगले महीने की शुरूआत में गेंदबाजी शुरू करेंगे.”

टीम में शान मसूद और हैदर अली को भी शामिल किया गया है.

घुटने की चोट के कारण फखर जमान को 2022 टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम से बाहर होना पड़ा है. फिलहाल जमान को रिजर्व में खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है. वहीं, अनुभवी शोएब मलिक को भी टीम से दूर रखा गया है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस साल सात टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने केवल 96 रन बनाए है.

मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने कहा, “हमारे पास एक टीम है जो टी20 विश्व कप 2022 में जोरदार प्रदर्शन कर सकती है. इसलिए हमने लगभग उन्हीं खिलाड़ियों पर विश्वास और आत्मविश्वास दिखाया है जो संयुक्त अरब अमीरात में 2021 विश्व कप के बाद टी20 टीम का हिस्सा रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “इन खिलाड़ियों ने नवंबर 2021 के बाद से अच्छा प्रदर्शन किया है और इसलिए हमने अपने पिछले 13 टी20 में से नौ जीते हैं.

यही टीम, टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड में त्रिकोणीय सीरीज भी खेलेगी.

टी20 वल्र्ड कप टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस राउफ , इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और उस्मान कादिर.

अतिरिक्त खिलाड़ी : फखर जमान, मोहम्मद हारिस और शाहनवाज दहानी.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!