अमेठी में अवैध रूप से बने मदरसे को किया गया ध्वस्त, संचालक पर लगाया गया 2.24 लाख रूपए का जुर्माना
अमेठी | उत्तर प्रदेश के अमेठी में जिला प्रशासन ने चारागाह की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए मदरसे को ध्वस्त कर दिया. गौरीगंज क्षेत्र में टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे गुर्जर टोला गांव में मदरसे को पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया.
यह मदरसा 2009 से चल रहा था। इसको लेकर एक स्थानीय अदालत में मामला चल रहा है. लेकिन पिछले दो साल से भवन में कोई शैक्षणिक कार्य नहीं हो रहा था.
अमेठी के जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार मिश्रा ने कहा, अदालत के आदेश के बाद, मदरसे को ध्वस्त कर दिया गया. यह एक चरागाह के लिए जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था.
यूपी में ये स्थापित हो गया है कि गैर कानूनी चीजों में किसी को कोई रियायत नहीं मिलेगी । अमेठी में चारागाह की बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से मदरसा बना लिया गया था आज जमीन का कब्जा मुक्त कराकर मदरसे के मालिक पर जुर्माना लगाया गया है ।#madarasa pic.twitter.com/HAYaVykyjm
— Manish Yadav (@manishtv9) September 12, 2022
