मेघालय : जेल से भागे 6 कैदियों में से चार की पीट-पीटकर हत्या

4 out of 6 Meghalaya jail escapees lynched by mob (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

शिलांग | मेघालय राज्य के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के शांगपुंग में जोवाई जेल से फरार हुए छह में से चार विचाराधीन कैदियों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों की भीड़ जिसमें ज्यादातर युवा थे, ने लकड़ी के डंडों से चार कैदियों को इतना मारा की उनकी मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना रविवार को हुई.

आई लव यू तलंग समेत छह विचाराधीन कैदी शनिवार की देर शाम जेल प्रहरियों पर हमला करके जोवाई जेल से फरार हो गए थे और उन्होंने जंगल में शरण ली थी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को यह सभी भगोड़े अपने गुप्त ठिकाने से बाहर निकले और भीड़ के हत्थे चढ़ गए. इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें पहचान लिया और उन पर हमला कर दिया.

जेल से भागने वाले कैदियों में से एक (रमेश दखर) भीड़ से बच निकलने में कामयाब रहा. वही छठे कैदी का घटना के समय से कुछ पता नहीं चल रहा.

भीड़ द्वारा की गई हत्या में आई लव यू तलंग भी शामिल है, जिसे दो टैक्सी ड्राइवरों की कथित हत्या के सिलसिले में पिछले महीने दखर के साथ गिरफ्तार किया गया था.

शेष दो कैदियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!